🔴 मुख्य समाचार | छत्तीसगढ़ | BharatAbtak.com
📍 मैनपाट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया, ₹30 लाख की विकास योजनाएं घोषित
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मैनपाट में नवस्थापित भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। यह कार्यक्रम तिब्बती समुदाय और बौद्ध अनुयायियों के लिए आस्था और सम्मान का प्रतीक बना।
🔸 सीएम द्वारा घोषित प्रमुख विकास कार्य: 1️⃣ सैला रिसॉर्ट से बौद्ध मंदिर तक सीसी रोड निर्माण हेतु ₹10 लाख की स्वीकृति।
2️⃣ प्राचीन बौद्ध मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शेड निर्माण हेतु ₹20 लाख की घोषणा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैनपाट बौद्ध संस्कृति और तिब्बती परंपरा का जीवंत केंद्र है। यह छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है और इसका विकास हमारी प्राथमिकता है।”
🔹 स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत किया और इस पहल को धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली बड़ी पहल बताया।
—
📲 पूरी खबर पढ़ें: www.bharatabtak.com
📢 Bharat Abtak WhatsApp चैनल से जुड़ें: Click Here








