गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक सम्पन्न, ‘मिशन 2028’ को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
रायपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) का मिशन 2028 को लेकर एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ केराम के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों ने गोंगपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मान. नंदकिशोर राज से भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक रणनीति और आगामी आंदोलनों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में अनावश्यक संशोधन कर क्रय-विक्रय एवं पंजीकरण प्रक्रिया को 9वीं अनुसूची में शामिल करने के मामले में गोंगपा भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। यह आंदोलन 25 सितंबर से जिला कोरिया से प्रारंभ होगा।
बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी
इस महत्वपूर्ण बैठक में गोंगपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मान. नंदकिशोर राज, राष्ट्रीय प्रवक्ता मान. जयनाथ सिंह केराम, विधायक प्रतिनिधि मा. मनोज कुमार मराबी, गोंगपा छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष सम्माननीय कुलदीप प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान शेख, वरिष्ठ नेता डी.एल. भास्कर, अजय चकोले, सरगुजा जिलाध्यक्ष नवल वरकड़े, सूरजपुर जिलाध्यक्ष कुमेश्वर सिंह पोया, प्रदेश महासचिव (युवा मोर्चा) सुश्री रितु पन्दराम सहित सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।








