ओड़गी, सूरजपुर | ग्राम पंचायत चिकनी (इमलीपारा), पोस्ट लांजीत, विकासखंड ओड़गी, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) के निवासी एवं पूर्व सरपंच प्रतिनिधि धीरसाय सिंह पोर्ते, पिता लालसाय सिंह पोर्ते, उम्र लगभग 40 वर्ष, बीते मंगलवार 29 जुलाई 2025 की शाम करीब 5 बजे से लापता हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें आखिरी बार डेम के आसपास देखा गया था। इस आधार पर डेम में डूबने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही आज 2 अगस्त 2025 को गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है, जो तलाशी अभियान में जुटी हुई है। फिलहाल धीरसाय सिंह पोर्ते का कोई सुराग नहीं मिला है।
परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चिंता और बेचैनी का माहौल है। प्रशासन द्वारा खोजबीन जारी है और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
📲 इस खबर से जुड़ी आगे की अपडेट पढ़ते रहिए — BharatAbtak.com पर।








